छत्तीसगढ़

जुताई के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा ट्रैक्टर चालक

Admin2
13 July 2021 10:30 AM IST
जुताई के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा ट्रैक्टर चालक
x
BREAKING

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंडरी महुआ गांव में खेत जुताई दौरान बोरवेल कनेक्शन के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर ग्रामीण युवक मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी मुताबिक धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंडरी महुआ गांव निवासी मुकेश कुमार/स्व.भागवत प्रसाद 30 वर्ष वहीं गांव किनारे ट्रेक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था ।उसी दौरान खेत किनारे नीचे लटके तार को हांथ से हटाने के दौरान बिजली प्रवाहित तार में चिपक गया बताया जा रहा है. मुकेश करीब 30 से 40 सेकेंड तक चिपका रहा वो तो गनीमत है कि वहीं कुछ ही दूर में कुछ ग्रामीण खेत मे काम कर रहे थे और उन्होंने देख लिया जैसे ही उन्हें लगा कि कोई तार से चिपक गया है तत्काल वहाँ पकहुँचकर डंडे से तार को हटाकर मुकेश यादव को तार से अलग किए फिर उसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आए जहाँ उसका फिलहाल सघन उपचार जारी है।

Next Story