छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण के दौरान हादसा, करंट से स्कूली छात्रा की हुई मौत
Nil dhankar
26 Jan 2022 7:14 PM IST

x
ब्रेकिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में ध्वाजारोहण के दौरान करंट से छात्रा की मृत्यु को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ घटना में मृत छात्रा के परिजनों को 4 लाख रुपये एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत भी एक लाख रु की राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने घायल छात्रा को बेहतर उपचार प्रदान करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
Next Story





