छत्तीसगढ़

सिलतरा के SKS इस्पात में हादसा, दो बहनों के इकलौते भाई की गई जान

jantaserishta.com
11 Nov 2026 4:29 PM IST
सिलतरा के SKS इस्पात में हादसा, दो बहनों के इकलौते भाई की गई जान
x
छत्तीसगढ़.
धरसीवां: औद्योगिक इकाइयों में आए दिन हादसों की खबर सामने आती है. भाई दूज के पर्व पर भी सिलतरा की एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड में दर्दनाक दुर्घटना हो गई. यहां काम करने वाले 23 साल के जामवंत वर्मा की आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई. युवक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का सहारा था.
जानकारी के मुताबिक, जामवंत वर्मा आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था. इलाजे के लिए उसे निजी अस्पताल लगाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सुबह करीब 6 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के सामने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.
प्रदर्शनकारियों की प्रबंधन के सामने प्रमुख पर 3 मांगें रखी है
मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.
मृतक की दोनों बहनों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च उठाया जाए.
मृतक के माता-पिता को पेंशन दी जाए.
फिलहाल प्रशनकारियों की मांग और मामले को लेकर कोई स्पष्टीकरण प्रबंधन की ओर से सामने नहीं आया है. गेट के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है. सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story