छत्तीसगढ़

ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को कोर्ट में किया पेश

Nilmani Pal
29 Jan 2025 3:17 PM IST
ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को कोर्ट में किया पेश
x

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के रीएजेंट घोटाला मामले में ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को कोर्ट में पेश किया। बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के दुर्ग स्थित बंगले, फैक्ट्री और ऑफिस के अलावा उसके रिश्तेदारों, पार्टनर और डिपो सहित 17 जगहों पर छापेमारी की थी। सोमवार देर रात उसे पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया था।

उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और कूट रचित दस्तावेजों व फर्जीवाड़े की साजिश का केस दर्ज किया गया है। आरोपी डायरेक्टर ने पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग के कुछ आला अफसरों के नाम बताए हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में भी कुछ अफसरों के नाम आए हैं।

फिलहाल ईओडब्ल्यू की ओर से किसी अफसर का नाम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनमें वे अफसर शामिल हैं जो 2023 में जब रीएजेंट सप्लाई किया गया तब वे अहम पदों पर पदस्थ थे। उनके निर्देश पर ही रीएजेंट सप्लाई का टेंडर निकालकर आर्डर जारी किया गया।


Next Story