छत्तीसगढ़
ACB का एक्शन: रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार, जानें क्या थी शिकायत
jantaserishta.com
28 Jan 2026 6:14 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा. सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी.
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है, जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था.
ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था, और ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता-पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई, जिसमें से 30,000 रुपए ले लिया था, लेकिन वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता, बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है.
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई. 28 जनवरी को प्रार्थी ने व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने दीपका स्थित कार्यालय में भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वती राशि 50000 रुपए को लेते ही एसीबी टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई रकम को बरामद कर लिया गया. इसके साथ आरोपी के खिलाफ एसीबी धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





