छत्तीसगढ़
डॉक्टर से गाली गलौज फिर मारपीट, कार खड़ी करने पर उपजा विवाद
Nil dhankar
5 April 2023 10:09 AM IST

x
छग
राजनांदगांव। कार खड़ी करने के विवाद में मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी गई। घटना को चार अज्ञात कार सवार युवकों ने अंजाम दिया। डॉक्टर की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
अपनी शिकायत में डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि वे अपना निजी काम निबटाकर घर लौट रहे थे। हाइवे पर पाताल भैरवी मंदिर के पास स्थित दुकान में कुछ सामान खरीदने के लिए रुके और अपनी कार को सड़क से नीचे खड़ी की। इसी दौरान चार अज्ञात आरोपी कार से पहुंचे, जिसने खुद की कार को टक्कर लगने की बात कही और डॉक्टर से गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में डॉक्टर चंद्रा को चोटे आई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





