छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर किया गाली-गलौच, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
1 Dec 2022 9:35 AM IST
शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर किया गाली-गलौच, आरोपी गिरफ्तार
x

जांजगीर। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मनीष रात्रे, आर. दिलीप सिंह एवं सुनील साहू का रहा.

वही दुष्कर्म करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है. जिस पर थाना शिवरीनारायण की पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया. उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविंद्र अनंत एवं प्रधान आरक्षक किशोर दीवान की सराहनीय भूमिका रही।

साथ ही चोरी के आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और आरोपी के कब्जे से चोरी किये हुए नगदी रकम एवं अन्य समाग्री बरामद की गई है. आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक उमेश साहू, सउनि भोलेनाथ तिवारी एवं प्र0आर0 जगदीश अजय की सराहनीय भूमिका रही.


Next Story