छत्तीसगढ़
माइक से नेताओं को दी गाली, पूर्व महापौर प्रत्याशी के खिलाफ थाने में हुई शिकायत
Nil dhankar
29 Sept 2023 6:38 AM IST

x
छग
जगदलपुर। गणेश विसर्जन व ईद को लेकर जगदलपुर में 2 दिनों से बवाल मचा है, बीती रात गणेश विसर्जन करने जा रहे गणेश समितियों के साथ पुलिस की जम कर झूमा झटकी हुई। वहीं शहर के मेनरोड चौक में हिन्दू संगठनों ने प्रशासन व पुलिस के प्रति जम कर नाराजगी व्यक्त की।
भाजपा के पूर्व महापौर प्रत्याशी योगेंद्र कौशिक ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को अपशब्दों से संबोधित किया, जिससे शहर में राजनीतिक पारा हाई हो गया है। निगम सभापति कविता साहू ने कोतवाली में एफआईआर कराई है। भाजपा नेताओं में भी नाराजगी पसरी हुई है। बता दें कि बीते दों दिनों से गणेश विसर्जन किया जा रहा है, इस दौरान काफी गहमा गहमी है, वहीं कल मुस्लिम समुदार का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी भी था, जिसके कारण प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
Next Story





