छत्तीसगढ़
अग्रसेन चौक पर सड़क हादसे के बाद गाली-गलौच और मारपीट, FIR दर्ज
Shantanu Roy
15 Aug 2025 7:34 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के अग्रसेन चौक पर एक सड़क हादसे के बाद गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6:25 बजे हुई, जब ब्राम्हणपारा निवासी हिरक बारमेडा अपनी पत्नी को अस्पताल से चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वे अपने वाहन एमजी विनसर (CG06HD3006) में अग्रसेन चौक के ट्रैफिक सिग्नल पर रुके थे। इसी दौरान, बाईं ओर खड़ी सुझुकी ब्रेज़ा (CG04QD6384) ने सिग्नल हरा होते ही दाईं ओर से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हिरक बारमेडा ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ब्रेज़ा कार का चालक और उसका साथी वाहन से उतरकर उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहे गए। पीड़ित ने इस संबंध में आजाद चौक थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अब वाहन चालक और उसके साथी की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के बावजूद अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं। CCTV फुटेज से घटना के सही हालात सामने आने की संभावना है।
Tagsरायपुर एक्सीडेंटअग्रसेन चौक हादसाहिरक बारमेडाब्रेज़ा कार टक्करगाली-गलौचमारपीटआजाद चौक थानासड़क विवादअभद्र व्यवहाररायपुर ट्रैफिक घटनाRaipur accidentAgrasen Chowk accidentHirak BarmedaBrezza car collisionabuseassaultAzad Chowk police stationroad disputeindecent behaviorRaipur traffic incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





