छत्तीसगढ़
स्पंज आयरन चोरी मामले में फरार ट्रक ड्रायवर गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 July 2023 7:40 PM IST

x
छग
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिला रायगढ़ के सभी लंबित गंभीर प्रकरणों जिनमें गिरफ्तारियां नहीं हुई है उनकी समीक्षा कर लगातार आरोपियों की पतासाजी हेतु अभियान चलाया जा है । इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा स्पंज आयरन चोरी मामले के मुख्य आरोपी ट्रक ड्रायवर मिलन दास महंत पिता आरती दास महंत 40 साल निवासी पण्डरीपानी थाना खरसिया हाल मुकाम मिटठूमुडा कृष्णानगर थाना जूटमिल को आज मुखबिर सूचना पर छातामुड़ा चौक पर हिरासत में लिया गया है ।
आरोपी ट्रक के ड्रायवर मिलन दास महंत ने दिनांक 15/08/2022 को इण्ड सिनर्जी महापल्ली से 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 9199 में स्पंज आयरन लोड कर मां मणी आयरन स्टील कम्पनी पूंजीपथरा ले जाते वक्त उर्दना के आगे 18 नाला के पास दो आरोपी- अनिकुली सलम, बाबू शेख, रिपोश शेख, शनिउल्ल शेख के साथ सांठगांठ कर गाडी में लोड 4.260 मीट्रीक टन स्पंज आयरन कीमती 1,75,000/ रूपये की चोरी कर रहे थे । ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे । तब मिलन दास वहां से फरार हो गया था । ट्रांसपोटर आत्माराम यादव द्वारा थाना कोतवाली में दिये गये आवेदन पर 16 अगस्त 2022 को आरोपियों पर धारा 381,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दरम्यान आरोपियों से चोरी स्पंज आयरन की जप्ती कर आरोपी अनिकुल इस्लाम, रिपोन शेख , शनीउल शेख गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था ।
मुख्य आरोपी ट्रक ड्रायवर मिलन दास महंत की गिरफ्तारी के लिये कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के स्थायी एवं वर्तमान पते पर दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया था जिसके फरार होने पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबिरी तैयार की गई थी । साथ ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी या सहयोग करने वाले के लिये 5,000 रूपये का ईनाम उद्घोषणा जारी किया गया था । काफी दिनों से लुक-छिप रहे आरोपी को आज मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा छातामुड़ा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी ने घटना दिनांक को आरोपियों के साथ मिलकर ट्रक में लोड स्पंज आयरन की चोरी की बात बताया है जिसे चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपी की पतासाजी में टीआई कोतवाली शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
Tagsस्पंज आयरन चोरीरायगढ़रायगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़स्पंज आयरन चोरी मामले में फरार ट्रक ड्रायवर गिरफ्तारSponge iron theftRaigarhRaigarh NewsChhattisgarh Newstruck driver arrested in sponge iron theft case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





