
जशपुर। जिले में सब्जी पकाने के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कों अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी दो साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मृतिका महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 6 फरवरी को जेठू विश्वकर्मा निवासी ग्राम बेलसुंगा ने थाना नारायणपुर में सूचना दिया कि उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा जो चौकी दोकड़ा क्षेत्र के ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी। कुछ वर्ष पहले ही आरोपी स्वदेश के पास रहने चली गई थी। आरोपी स्वदेश ने मृतिका कमला विश्वकर्मा को पत्नी बनाकर रखा था। वर्तमान में दोनों की एक दो वर्षीय बेटी है। साथ ही मृतिका 6 माह की गर्भवती भी थी। जनवरी माह से प्रार्थी की मृतिका बेटी कमला व आरोपी दामाद ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे। जहां आरोपी स्वदेश ग्राम रनपुर के एक व्यक्ति का ट्रेक्टर चलता था। घटना से करीब 1 सप्ताह पहले आरोपी स्वदेश कोरवा अपनी पत्नी और को लेकर ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में अपने नाना के घर लेकर गया था। घटना 6 फ़रवरी की शाम करीब 7.30 बजे दोनों पति पत्नि के बीच सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने आवेश में आकर पास पड़े डंडे से पत्नि के साथ मारपीट किया, जिससे कि कमला की मौत हो गई। फिर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम अपनी 2 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।
पुलिस के द्वारा मृतिका कमला विश्वकर्मा के शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण मारपीट से आई चोट के कारण हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।थाना नारायणपुर पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी स्वदेश राम उर्फ सुदेश राम कोरवा की पता साजी करते हुए, उसे उसके गृह ग्राम ढोढीबहार से हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे कि न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।





