छत्तीसगढ़

फरार बाल कैदी गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Jun 2022 10:01 AM IST
फरार बाल कैदी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। दुर्ग के बाल गृह से भागे नाबालिग की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित को सरकंडा पुलिस ने दुर्ग के पुलगांव बस्ती से गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। वारदात में शामिल पांच आरोपितों को पहले ही पकड़ लिया गया था।

सरकंडा थाना क्षेत्र के रहने वाला राहुल साहू उर्फ संडा दुर्ग के बाल गृह में बंद था। एक मई को राहुल अपने अपने साथियों के साथ बाल गृह से फरार हो गया था। इस दौरान राहुल ने अपने साथी धीरज महानंद को कहा कि चोरी की रकम 13 लाख रुपये देवनचाल सरकंडा मुक्तिधाम अरपा किनारे में छिपाकर रखी है।


Next Story