छत्तीसगढ़
अवैध शराब बनाने के मामले में फरार आरोपी बदमाश सुरेंद्र राठिया गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 Jun 2025 7:34 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और कामयाबी मिली है। 25 अप्रैल 2025 को थाना खरसिया अंतर्गत चौकी जोबी पुलिस ने ग्राम खड़गांव में शराब रेड कार्रवाई कर महेंद्र कुमार राठिया को गिरफ्तार किया था, जो अपने भाई सुरेंद्र राठिया के साथ मिलकर खेत में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण व भंडारण कर रहा था। अब इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुरेंद्र राठिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुरेंद्र कुमार राठिया पिता जयपाल राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी खड़गांव को आज चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इससे पूर्व कार्रवाई के दौरान महेंद्र कुमार राठिया, उम्र 38 वर्ष, के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12,000 रुपये आंकी गई थी, तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त कई बड़े और छोटे बर्तन बरामद किए गए थे। पूछताछ में महेंद्र ने स्वीकार किया था कि वह अपने भाई सुरेंद्र के साथ मिलकर शराब बनाता और बेचता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/25 के तहत धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





