भारत

हमले के बाद इलाज कराकर अस्पताल से लौटे अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी ने किया दौरा

SHIDDHANT
30 May 2026 8:28 PM IST
हमले के बाद इलाज कराकर अस्पताल से लौटे अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी ने किया दौरा
x
अस्पताल परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ देखी गई
Kolkata कोलकाता : Apollo Hospital से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी इलाज के बाद छुट्टी लेकर बाहर निकल गए। उन्हें सोनारपुर में हुए कथित हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सोनारपुर में हुई घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ देखी गई।

https://www.threads.com/@guptasanjeev116/post/DY94naREsDi?xmt=AQG0fhCoqxSbgB4FwgxKeJxHF2y_A2JeFg23XFjvgMIiG86dJgQs-dE5Px9W7ryh5lm_9KY&slof=1

इस बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं और अपने भतीजे एवं पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उपचार प्रक्रिया पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टीएमसी नेताओं ने इस हमले को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि विपक्षी दलों की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।


https://www.threads.com/@rabikeshri63/post/DY90JszARAO?xmt=AQG0s8TfF56q4UmSc0tVErwzic6zpIHamPvO-EWmyIrcP2YkHupD_C4RP5MrwBw3be9n9LI&slof=1


अभिषेक बनर्जी ने पहले कहा था कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी घटना की जांच जारी है।
Next Story