छत्तीसगढ़

अभय मुद्रा, डरो मत! : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
24 Feb 2023 11:17 AM IST
अभय मुद्रा, डरो मत! : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। एआईसीसी की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को सुबह शुरू हो रही है। कमेटी के मुखिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मीटिंग हाल में पहुँच चुके हैं। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा, और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी हैं। होटल मेफेयर के मीटिंग हाल में नाश्ते के बाद स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य पहुँच रहे हैं। राहुल गांधी दोपहर रायपुर पहुंचेंगे जबकि सोनिया गांधी के आने की उम्मीद कम है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी, साथ ही वर्किंग कमेटी का चुनाव होगा, या नहीं, इस पर फैसला होगा।

दोपहर 2 बजे तक चलने वाली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता करेंगे.


Next Story