छत्तीसगढ़

अभनपुर पुलिस ने शराब बेचने वाले को पकड़ा

Nilmani Pal
14 Sept 2023 1:37 PM IST
अभनपुर पुलिस ने शराब बेचने वाले को पकड़ा
x

रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक अभनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा तिरहा पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुमार यादव निवासी भरेंगाभाठा अभनपुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर कुमार यादव द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज न प्रस्तुत कर लगातार टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 68 पव्वा देशी मशाला मदिरा कुल 12.24 बल्क लीटर जुमला कीमती लगभग 7500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 427/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम भरेंगाभाठा थाना अभनपुर रायपुर।

Next Story