छत्तीसगढ़

अभनपुर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले पुष्पेन्द्र गायकवाड को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Nov 2025 9:32 PM IST
अभनपुर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले पुष्पेन्द्र गायकवाड को किया गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने 15 नवंबर 2025 को सक्रिय गश्ती और मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री के मामले में पुष्पेन्द्र गायकवाड (28) निवासी ग्राम सारखी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 19 पौंवा देशी मंदिरा मसाला शोले बरामद किए, प्रत्येक में 180 मिलीलीटर भरा हुआ, कुल 3.420 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही बिक्री रकम 320 रुपये भी जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत 2,220 रुपये है। जानकारी के अनुसार अभनपुर गश्ती दल आर0 840 सुधीर तिर्की और आर0 889 धनेश रात्रे को मौके पर भेजा गया। मुखबीर की सूचना मिली थी कि पुष्पेन्द्र गायकवाड ग्राम बिरोदा तिराहा के पास काले रंग के बैग में अवैध शराब रखकर लोगों को बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब खरीदने वाले मौके से भागने लगे और आरोपी भी फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गश्ती टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी से नाम, पता और अन्य विवरण पूछे, जिसमें पुष्पेन्द्र ने अपना नाम, पिता का नाम यादोराम गायकवाड और उम्र 28 वर्ष, ग्राम सारखी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर का निवासी होना बताया। मौके पर उपस्थित गवाह गौकरण बारले और होरीलाल बघेल ने भी पुष्टि की। आरोपी को धारा 94 बी.एन.एस.एस. के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसने वैधानिक कागजात पेश नहीं किए। आरोपी के कृत्य को आबकारी एक्ट की धारा 34(1) ब के तहत अपराध माना गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जप्त कर सील बंद किया और जप्ती पत्रक तैयार कर विवेचना में लिया। जप्त शराब में से 4 पौंवा शराब परीक्षण के लिए अलग रखी गई, जबकि शेष को अलग-अलग सील बंद किया गया।
आरोपी को मौके पर समय सदर में सूचित किया गया और जमानतदार प्रस्तुत होने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मौके का नजरी नक्शा तैयार किया और जप्त माल के साथ मामले को थाना में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना अभनपुर पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय गश्ती, मुखबीर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई और जप्ती प्रक्रिया को प्रभावी बताया। इस गिरफ्तारी से यह संदेश गया कि पुलिस अवैध शराब तस्करों पर कड़ी नजर रख रही है और नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Tagsरायपुर पुलिसथाना अभनपुरअवैध शराब बरामदगीपुष्पेन्द्र गायकवाड गिरफ्तारआबकारी एक्टछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजशराब तस्करीपुलिस कार्रवाईजप्ती3.42 लीटर देशी शराबRaipur PoliceAbhanpur Police Stationrecovery of illegal liquorPushpendra Gaikwad arrestedExcise ActChhattisgarh Crime Newsliquor smugglingpolice actionseizure3.42 liters of country liquorछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story