छत्तीसगढ़

Raipur Breaking : अभनपुर नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

Nilmani Pal
11 Sep 2024 10:44 AM GMT
Raipur Breaking : अभनपुर नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
x

रायपुर raipur news । राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।

chhattisgarh news राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मांगी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

Next Story