छत्तीसगढ़
अब छत्तीसगढ़ में चलेगी AAP की क्रांति : अरविंद केजरीवाल
Nil dhankar
5 March 2023 6:09 PM IST

x
रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सभा का आगाज हो गया हैं। वह जोड़ा में प्रदेश भर से आये आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस जनसभा में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों को आड़े हाथो लिया। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आपस में मिले होने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा की छग में भाजपा का राज रहा, कांग्रेस का राज रहा। पार्टी बदली, नेता बदले, सीएम भी बदले लेकिन जनता के हालात नहीं बदल पाएं। दोनो पार्टी ने एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए लेकिन कार्रवाई किसी ने भी किसी के ऊपर नहीं की। केजरीवाल ने अपने पुराने अंदाज में कहा की दोनो पार्टी के लोग मिले हुए है। उन्होंने बताया की दिल्ली में भी यही हाल था और पंजाब में भी यही हाल हुआ और अब बारी छत्तीसगढ़ की है।
Next Story





