छत्तीसगढ़

रेप पीड़िता बच्ची के परिवार से AAP की जांच समिति करेगी भेंट

Nil dhankar
27 Sept 2024 4:17 PM IST
रेप पीड़िता बच्ची के परिवार से AAP की जांच समिति करेगी भेंट
x

रायपुर raipur news। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने बताया कि बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेटेचुवा में 7 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा जी के नेतृव में 11 सदस्यीय जाँच समिति गठित की है।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी द्वारा जारी पत्र में दुर्गा झा, के ज्योति, हरेश चक्रधारी, पूर्णिमा सिन्हा, चौवेन्द्र साहू, कांता गरिहा, दीपक आरदे, दुर्गेशला श्रीदेवी, बालक साहू, किरण साहू और चन्द्रहास साहू की जाँच समिति जिसमें मुन्ना बिसेन विशेष उपस्थित रहेगी, समिति शनिवार को पीड़िता के गांव जाकर पीड़ित परिजनों और ग्रामवासियों से भेंट कर मामले की वस्तुस्थिति जानकर जाँच रिपोर्ट तैयार करेगी। Aam Aadmi Party

Next Story