छत्तीसगढ़
विधायक धनेंद्र साहू की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन करेगी 'आप'
Nilmani Pal
3 Sept 2023 11:58 AM IST

x
रायपुर। बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. स्थानीय मुद्दों पर 'आप' पार्टी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है. आज अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन होगा। विधायक धनेंद्र साहू की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन करेगी। 'आप' नेता विधायक कार्यालय का घेराव करेंगे।
स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आप ने आरोप लगाया कि बेबुनियाद वादों से अभनपुर विधानसभा के मतदाताओं से ठगी हुई. धनेंद्र साहू की वादाखिलाफी पर 'आप' का विरोध प्रदर्शन फ़िलहाल जारी है.
Next Story





