छत्तीसगढ़

मंत्री अमरजीत भगत के इलाके में AAP ने निकाली हुंकार रैली

Nilmani Pal
4 Sep 2023 7:26 AM GMT
मंत्री अमरजीत भगत के इलाके में AAP ने निकाली हुंकार रैली
x

सरगुजा। आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सीतापुर में सैकड़ों की संख्या में रैली निकाली। साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल की घोषणा और किए गए वादों को गिनाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीतापुर के घर-घर पंपलेट बांटे गए।इस बदलाव पदयात्रा में सीतापुर विधानसभा के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी दखल दे दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पुरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। यही नहीं पार्टी के नेता जीत का दावा भी ठोक रहे है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों इस साल दो बार से ज्यादा छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं।दौरा के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर कई आरोप लगाए थे।छत्तीसगढ़ के लिए गारंटी भी दस बिंदुओं पर घोषणा जारी की है।

जिसका नाम गारंटी पत्र दिया गया है।इसी क्रम में प्रदेश के उत्तरी इलाके सरगुजा जिले में आम आदमी पार्टी ने अपनी जमीन तलाशने के लिए सीतापुर विधानसभा में सैकड़ों की संख्या मे हुंकार रैली निकालकर बदलाव यात्रा की। दरअसल, कांग्रेस के गढ़ सीतापुर में आम आदमी पार्टी अपनी मजबूती दिखाने के लिए और विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव जीतने के लिए लोगों के बीच जा रही है।सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा,लोग जुड़ रहे हैं।

सीतापुर में बदलाव पदयात्रा रैली निकाली

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सीतापुर में सैकड़ों की संख्या में बदलाव पदयात्रा रैली निकाली. रैली सीतापुर नगर के मुख्यमार्ग से होती हुई हाई स्कूल मैदान पंहुच कर सभा मे परिवर्तित हो गई।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने सम्बोधित किया। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा और किए गए वादों को गिनाते हुए लोगों को घर-घर पंपलेट बांटे गए. आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार बह रही है।यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, दिल्ली की तरह अच्छे स्कूल बनाएंगे।इसके अलावा सीतापुर विधानसभा में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है और लोग भी इस पार्टी से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।पार्टी ने लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान,चटाई पर चुनाव चर्चा जैसे कार्यक्रम से मतदाताओं को अपने खेमे में लाने का प्रयास कर रही है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी युवा विंग के साथ लोग जुड़ रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने सीतापुर विधानसभा से अपने प्रत्याशी का जल्द ऐलान कर उसको जीत दिलाने का दावा भी किया है। गौरतलब है कि सीतापुर विधानसभा से प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विधायक है।यहां से वे चौथी बार विधायक चुने गए हैं।अब देखना होगा कि बीजेपी-कांग्रेस के बाद तीसरी आम आदमी पार्टी क्या कमाल दिखा पाती है।

Next Story