छत्तीसगढ़
AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Shantanu Roy
7 July 2024 4:50 PM GMT
![AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/07/3851902-untitled-36-copy.webp)
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में 6 महीने बाद AAP ने नई कार्यकारिणी बनाई लेकिन इसके बनते ही बवाल हो गया। 7 जुलाई को कार्यकारिणी गठन के कुछ देर बाद ही उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस से आए व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया जो दुर्भाग्य जनक है। आप पार्टी ने मीडिया से कहा कि, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो वे हमारे छोटे भाई जैसे हैं उनसे बात करेंगे। साथ मिलकर काम करेंगे।
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party में 6 महीने बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही 26 नेताओं की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी हाई कमान ने गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले गोपाल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन का काम कर रहे थे। इसके अलावा जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद आलम को प्रदेश महासचिव, नंदन सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और सूरज उपाध्याय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
Next Story