भारत

AAP पार्षद पवन सहरावत ने थामा बीजेपी का दामन

Nilmani Pal
24 Feb 2023 10:20 AM IST
AAP पार्षद पवन सहरावत ने थामा बीजेपी का दामन
x

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होने वाला है. इस बीच आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. दिल्ली के बवाना वार्ड से AAP पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली बीजेपी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में बवाना से आप पार्षद पवन सहरावत ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले पार्षद के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है. एमसीडी के सदन की कार्यवाही आज बुलाई गई है, जिसमें स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना है. 22 फरवरी को मेयर के चुनाव के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ था, जिसमें AAP के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की थी. इसके बाद फिर रातभर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए सदन की कार्यवाही चली, लेकिन हंगामा और हाथापाई के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगा.

Next Story