छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान
jantaserishta.com
31 Aug 2023 9:02 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं। साथ ही प्रदेश के अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इन्हीं मुद्दों पर आज 30 अगस्त 2023 (बुधवार) को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर निंदा की।
'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों मे डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक कुल चार लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। जबकि पूरे राज्य में अब तक कुल 247 से अधिक डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। इतनी गंभीर समस्या के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन ने इसके नियंत्रण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि राज्य में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू का कहर रायपुर के अलावा रायगढ़, बिलासपुर और बस्तर डिवीजन में भी दिखाई दे रहा है। वहीं सरकार का पूरा ध्यान चुनावी कार्य पर है। लिहाजा डेंगू पीड़ित मरीज सरकारी अस्पतालों में धक्के खा रहे हैं जबकि निजी अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए डॉक्टरों ने मोटी रकम वसूलना शुरू कर दिया है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कोमल हुपेंडी ने कहा कि शहर में मलेरिया की दवा और छिड़काव सिर्फ पॉश रिहायशी इलाकों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मच्छरों को मारने के लिए डीडीटी का छिड़काव विभाग के कर्मचारी सिर्फ वीआईपी और वीवीआईपी एरिया में कर रहे हैं। वहीं जहां डेंगू सबसे ज्यादा अपना असर दिखा रहा है, वहां शासन-प्रशासन को कोई चिंता ही नहीं है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में डेंगूडेंगू के बढ़ते प्रकोपडेंगूआम आदमी पार्टी का बड़ा बयानChhattisgarhdengue in Chhattisgarhincreasing outbreak of denguedenguebig statement of Aam Aadmi Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





