छत्तीसगढ़
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ
Shantanu Roy
23 July 2026 11:31 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सीएससी संचालकों को जिला पंचायत कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंजीकृत श्रमिकों के अभिलेखों का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन करने तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम ग्रामीण ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में उपस्थित होकर ई-केवाईसी करानी होगी। सीएससी संचालक श्रमिक की पहचान का सत्यापन कर पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेटेशन मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। सत्यापन के उपरांत श्रमिकों का विवरण आधार कार्ड में उपलब्ध प्रमाणित जानकारी के अनुसार अद्यतन किया जाएगा। ई-केवाईसी के दौरान श्रमिकों के हिंदी एवं अंग्रेजी में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरणों में संशोधन किया जाएगा। इससे श्रमिकों का डाटाबेस अद्यतन एवं त्रुटिरहित होगा तथा भविष्य में ई-केवाईसी एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
संशोधन आवेदन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति, श्रमिक का सहमति पत्र, ई-साइन तथा मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। हितग्राही की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान लाइव फोटो भी अपलोड की जाएगी। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदक को एक विशिष्ट आवेदन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों से निर्धारित समय अवधि के भीतर ई-केवाईसी कराकर अपने अभिलेखों का सत्यापन एवं अद्यतन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र तथा निकटतम चॉइस सेंटर, लोक सेवा केंद्र अथवा ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) से संपर्क किया जा सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





