छत्तीसगढ़
शीतला मंदिर के पास चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, गुढ़ियारी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
jantaserishta.com
13 Nov 2026 6:17 PM IST

x
रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से स्टील का एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।
गश्त के दौरान मिली सूचना
पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को गश्त के दौरान गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीएसईबी ग्राउंड में शीतला मंदिर के पास एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु केसरवानी बताया। तलाशी में उसके पास से स्टील का एक नुकीला और धारदार बटनदार चाकू मिला। चाकू रखने के लिए वह कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका।
आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 534/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: हिमांशु केसरवानी (25 वर्ष), पिता दिलीप केसरवानी, निवासी विकास नगर, राधा कृष्ण मंदिर के पास, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर
पुलिस ने बताया कि कमिश्नरेट रायपुर पुलिस असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





