छत्तीसगढ़
भाजयुमो जिला नेतृत्व में युवा सम्मेलन सम्पन्न, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को मिले नए आयाम
Shantanu Roy
15 Dec 2025 9:22 PM IST

x
छग
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आव्हान और भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी व मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक मनोज तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बघेल ने नवाचार आधारित उद्यमिता को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नए रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और वोकल फार लोकल का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा, और इसमें आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन एवं रथ यात्रा जैसी गतिविधियां शामिल हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि युवाओं की नवाचार और उद्यमिता ही आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने हवाई अड्डों, एएम्स अस्पतालों, सड़कों और उद्योगों के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने युवाओं में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैण्डअप इंडिया जैसी योजनाओं को युवाओं के लिए अवसर बताया। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया और कहा कि आज भारत आर्थिक रूप से आत्मविश्वासी बन चुका है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे शिक्षा और कौशल के माध्यम से खुद को सशक्त बनाएं, नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला महामंत्री, मीडिया प्रभारी और अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस आयोजन ने युवाओं में आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





