छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: कचना में निजी हॉस्पिटल के सामने नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
2 July 2024 3:34 PM IST
Raipur Breaking: कचना में निजी हॉस्पिटल के सामने नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार
x

रायपुर raipur news । कचना में निजी हॉस्पिटल के सामने नशीली टेबलेट narcotic tablet बेचते एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना थाना खमरडीह क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज हॉस्पिटल Heritage Hospital के पास दो पहिया वाहन में एक व्यक्ति नशीली टैबलेट रखकर बिक्री करने हेतु घूम रहा हैजिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम पंचम छतर पिता रघु छतर उम्र 24 साल निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट थाना विधानसभा स्थाई पता ग्राम जरिया थाना लम्हा जिला बलांगीर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास नाईट्रोसुन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

chhattisgarh news उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 410 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसुन, तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सी.जी. 04/एम/एक्स/2218 एक नग मोबाइल जुमला कीमती लगभग 103000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 21,22नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। chhattisgarh

गिरफ्तार आरोपी

पंचम छतर पिता रघु छतर उम्र 24 साल निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट थाना विधानसभा स्थाई पता ग्राम जरिया थाना लम्हा जिला बलांगीर उड़ीसा

Next Story