छत्तीसगढ़

डैम में युवती की लाश मिली, सुसाइड की आशंका

Nilmani Pal
30 Jun 2026 12:19 PM IST
डैम में युवती की लाश मिली, सुसाइड की आशंका
x

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती के डैम से करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष), पिता- नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार सुबह दर्री हसदेव डैम में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।


Next Story