छत्तीसगढ़

बीजापुर में एक जवान शहीद, DGP डीएम अवस्थी ने की पुष्टि

Admin2
3 April 2021 10:10 AM GMT
बीजापुर में एक जवान शहीद, DGP डीएम अवस्थी ने की पुष्टि
x

छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के तर्रेम में पुलिस जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है, मुठभेड़ में 1 जवान के शहीद होने की खबर मिली है, वहीं 2 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। एक महिला नक्सली का शव बरामद होने की खबर भी मिल रही है. जिसकी आधिकारिक पुष्टि DGP ने की है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। इसके पहले DRG के 4 और CRPF के 1 जवान के घायल होने की बात सामने आयी थी, मुठभेड़ बीते दो घंटे से जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम आज तर्रेम इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। यहां अभी भी रुक-रुक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं।

Next Story