छत्तीसगढ़
नाला के पास पड़ी थी युवक की लाश, ग्रामीणों ने देखा तो गांव में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
27 Nov 2026 5:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
लोरमी: ग्राम कोसाबाड़ी के पास कन्हैया नाला के नजदीक एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक घटना स्थल से कई अहम संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर लोरमी पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत करंट लगने से हुई या फिर किसी ने साजिश के तहत हत्या की, इन तमाम बिंदुओं पर पड़ताल जारी है।
सूत्रों के अनुसार, थाना लोरमी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसाबाड़ी के पास कन्हैया नाला के नजदीक एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत लोरमी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना लोरमी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान जाशूम पोर्ते (19 वर्ष) निवासी कोसाबाड़ी के रूप में हुई है।
मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों का मानना है कि कन्हैया नाला या आसपास के क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से यह घटना हो सकती है। वहीं दूसरी ओर हत्या की आशंका को लेकर भी चर्चाएं तेज है। लोरमी पुलिस हर संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





