छत्तीसगढ़

बाजार के पास चाकू धारी युवक ने लोगों को धमकाया, गिरफ्तार

Nil dhankar
9 Oct 2023 5:42 PM IST
बाजार के पास चाकू धारी युवक ने लोगों को धमकाया, गिरफ्तार
x

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी ओंकार जांगडे उर्फ कांदा की गिरफ्तारी हुई हैजानकारी के मुताबिक उरला पुलिस टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम अछोली बाजार के पास अवैध रूप से चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी ओंकार जांगड़े उर्फ कांदा पिता मोहन जांगड़े उम्र 20 साल निवासी सतनामी पारा अछोली को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 400/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Next Story