छत्तीसगढ़

रेप मामले में गिरफ्तार हुआ खुद को बस्तरिया बटालियन का जवान बताने वाला युवक

Nil dhankar
7 July 2022 12:37 PM IST
रेप मामले में गिरफ्तार हुआ खुद को बस्तरिया बटालियन का जवान बताने वाला युवक
x

बस्तर। बस्तर जिले में एक युवक ने खुद को बस्तरिया बटालियन का जवान बताकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया। फिर शादी करूंगा कहकर करीब 1 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती ने FIR दर्ज करवाई। जब युवक को इसकी भनक लगी तो फरार हो गया। 3 साल के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर की रहने वाली एक युवती ने दिसंबर 2019 में बस्तर जिले के बोध घाट थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि बीजापुर का रहने वाला युवक रोहित कुरसम ने मुझे कहीं देखा था, और फिर किसी तरह से मेरा मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। काफी दिनों तक दोनों कॉन्टेक्ट में थे। उसने खुद को CRPF के बस्तरिया बटालियन का जवान बताया। फिर प्यार का इजहार किया और शादी की बात की। फिर एक दिन गीदम बुलाया और जगदलपुर लेकर गया।

जगदलपुर में अपने एक दोस्त के घर में रखा था। कुछ दिन साथ रहे। इस बीच जब भी शादी की बात करती तो बातों को टालमटोल करने लगा और वादे से मुकर गया। करीब 1 महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब युवती को इस बात का एहसास हुआ कि यह सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहा है, शादी का इरादा नहीं है तो बोधघाट थाना में जाकर FRI दर्ज करवा दी।

इधर, FIR की भनक लगते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम साबित हुई थी। 3 साल बाद मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी युवक बीजापुर जिले में अपने घर में ही है। जिसके बाद जवानों की एक टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। जहां से युवक को गिरफ्तार कर बोधघाट थाना लाया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 21 जुलाई तक रिमांड में रखने की मांग की है।

Next Story