छत्तीसगढ़

ताश खेलने के विवाद में युवक की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 July 2025 7:45 PM IST
ताश खेलने के विवाद में युवक की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। थाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड्डू स्थित बैरागी डेरा में ताश खेलने के पुराने विवाद को लेकर हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी (24 वर्ष) को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में संलिप्त दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है।
मृतक देवेंद्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा (निवासी: कटोरा तालाब, रायपुर) पिछले एक वर्ष से बैरागी डेरा, सड्डू में अपनी मुंहबोली बहन के मकान में रह रहा था और खिलौनों का व्यवसाय करता था। 24 जुलाई की रात लगभग 11 बजे गौरा चौरा में शराब के नशे में आरोपी अर्जुन बैरागी और राजा के बीच गाली-गलौच और मारपीट हुई, जिसमें अर्जुन ने राजा को चाकू मार दिया। बाद में अर्जुन के भाई डाडो और साहिल ने भी हमला किया और तीनों फरार हो गए।


राजा बदला लेने के इरादे से हॉकी स्टिक लेकर अर्जुन के घर पहुंचा, तभी अर्जुन ने अपने घर की पहली मंजिल से एक भारी सीमेंट पोल का टुकड़ा राजा के सिर पर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल राजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रार्थी भागचंद चंदवानी की शिकायत पर थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 365/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण: नाम: अर्जुन बैरागी, पिता: गोकुल बैरागी, उम्र: 24 वर्ष, निवासी: बैरागी डेरा, सड्डू, कैपिटल सिटी, थाना विधानसभा, रायपुर।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत (थाना प्रभारी विधानसभा), निरीक्षक परेश पांडे (प्रभारी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, आर. धनंजय गोस्वामी, अनिल राजपूत, गौरीशंकर साहू, व सउनि. विष्णु प्रसाद वर्मा।
Tagsसड्डू हत्याबैरागी डेरा मर्डरताश विवाद हत्यारायपुर हत्या केसअर्जुन बैरागी गिरफ्तारराजा की हत्याmurder over card gameRaipur murder caseArjun Bairagi arrestSaddhu Bairagi DeraDevendra Chandanwani murdersibling crime RaipurBNS 103(1)3(5) caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story