छत्तीसगढ़

बीवी-बेटी को छोड़कर बाहरवाली के साथ रह रहा था युवक, हुई हत्या

Nil dhankar
17 Sept 2022 5:25 PM IST
बीवी-बेटी को छोड़कर बाहरवाली के साथ रह रहा था युवक, हुई हत्या
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर दूसरी महिला को रखा था। वह महिला को मारपीट कर धमकाता था। इसकी वजह से महिला के परिजन युवक से नाराज रहते थे। पुलिस को शक है कि महिला के परिजनों ने युवक को मार डाला। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा में निवासी संदीप सिंह ठाकुर को ज्वांइडिस की बीमारी थी। शुक्रवार की शाम वह अपना चेकअप कराने के लिए शहर आया था। गणेश प्रतिमा विसर्जन होने के कारण वह जांच कराने के बाद वापस गांव चला गया। रात करीब 10.30 बजे प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी गांव वाले अपने-अपने घर चले गए। तभी का किसी से विवाद हो गया और हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर भाग निकले।

संदीप पर हमला करने के बाद युवक उसे छोड़कर भाग गए। खून से लथपथ संदीपगांव के शत्रुहन किराना दुकान के पास पड़ी थी। उसके गले और सिर में चोंट के निशान थे। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

Next Story