छत्तीसगढ़

हसिए से खुद को घायल कर खून से लथपथ गांव में घूमता रहा युवक, कही यह बात

jantaserishta.com
22 Sept 2026 11:55 AM IST
हसिए से खुद को घायल कर खून से लथपथ गांव में घूमता रहा युवक, कही यह बात
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक हसिया से अपनी गर्दन को काटकर पूरे गांव में घुमते रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा, जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story