छत्तीसगढ़

शराब के लिए जान देने की कोशिश, पेड़ पर चढ़कर तमाशा करने लगा युवक

Nilmani Pal
18 May 2022 12:28 PM IST
शराब के लिए जान देने की कोशिश, पेड़ पर चढ़कर तमाशा करने लगा युवक
x

अंबिकापुर। शराब के नशे में युवक पेड़ पर चढ़कर तमाशा करने लगा. पुलिस प्रशासन से और शराब पीने की मांग करते हुए डिमांड पूरी न करने पर पेड़ से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा है. अंबिकापुर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कंपनी बाजार में एक शराबी युवक सुबह-सुबह ही पेड़ पर चढ़ गया और आने जाने वाले लोगों से और पुलिस कर्मियों से और शराब और पैसे की मांग करने लगा. युवक को समझाइश देने और उतारने पुलिस प्रशासन सहित मोहल्ले वासी मौके पर मौजूद पर युवक अपने मांग पर अड़ा है.

फिलहाल, पुलिस मौके पर युवक की निगरानी के लिए मौजूद है. युवक कहां से आया है, कौन है, अभी इसकी शिनाख्त पुलिस कर रही है. व्यक्ति का बर्ताव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बहुत बड़ा शराबी है.


Next Story