छत्तीसगढ़

पत्नी और बच्चे को लेकर घर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत

Nilmani Pal
9 Aug 2023 9:15 AM GMT
पत्नी और बच्चे को लेकर घर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत
x

कोरबा. कोरबा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी मार्केट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, स्याहीमुड़ी निवासी सेवक दास महंत अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाजार गया था। ये सभी बाइक पर सवार थे। शाम होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तीनों अभी कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर मंगल भवन के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं हाइड्रा वाहक के चालक को भी पकड़ लिया गया था। घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। उधर, घायल महिला और उसके बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Next Story