
x
छग
राजनांदगांव। मानपुर इलाके के कोहका में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार में होने वाली शादी का कार्ड बांटने निकला था। घटना मंगलवार शाम 5.30 बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि खड़गांव के बोरिया में रहने वाला 30 वर्षीय परमेश्वर टेकाम शादी का कार्ड बांटने अपने ससुराल कोहका आया था। जहां से शाम में वापस अपनी बाइक से घर जाने निकला। लेकिन कुछ ही दूरी पर मोड़ में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में परमेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। कोहका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





