छत्तीसगढ़
एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 Feb 2026 10:32 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एकतरफा प्रेम का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग युवती के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस हमले में युवती के पिता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में रहने वाले साहू परिवार की नाबालिग बेटी के पीछे बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था और लगातार उसका पीछा करता था। रास्ते में आते-जाते युवती को परेशान करना, बातचीत के लिए दबाव बनाना और डराने-धमकाने जैसी हरकतों से परिवार लंबे समय से त्रस्त था। परिवार ने बताया कि युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती के पिता ने कई बार बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बावजूद इसके आरोपी युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। बताया जा रहा है कि शिकायतों के चलते युवक युवती के पिता से रंजिश रखने लगा था और इसी आक्रोश में उसने गुरुवार को यह खौफनाक कदम उठाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक ने मौका पाकर युवती के पिता पर बंदूक से गोली चला दी। गोली निशाने से चूक गई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बालको थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी साहिल मासी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार वैध है या अवैध। साथ ही घटना के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की भी विस्तृत विवेचना की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Tagsकोरबाबालको थानाएकतरफा प्रेमगोलीकांडसाहिल मासीसंगम नगरनाबालिग युवतीयुवती के पिताबंदूक बरामदपुलिस कार्रवाईगिरफ्तारीसनसनीछत्तीसगढ़ अपराधबाल-बाल बचेपीछा करने का आरोपशिकायतथाना बालकोहथियार जब्तजांचदहशतKorbaBalco police stationone-sided lovefiring incidentSahil MasiSangam Nagarminor girlgirl's fathergun recoveredpolice actionarrestsensationChhattisgarh crimenarrowly escapedallegation of stalkingcomplaintweapon seizedinvestigationterrorछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





