छत्तीसगढ़
बाइक पर बैठ रही महिला के गले पर झपट्टा, सोने की तीन पत्तियां लेकर भागा युवक
jantaserishta.com
11 Nov 2026 3:54 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: रायगढ़ में महिला के गले से अज्ञात युवक सोने की माला छीनकर फरार हो गया। महिला अपने बेटे के साथ सब्जी खरीदने संजय मार्केट आई थी। बाजार से लौटते समय जब वह बाइक की पिछली सीट पर बैठ रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से झपट्टा मारकर माला खींच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सोनूमुड़ा नयापारा निवासी सुमित्रा यादव (52) अपने बेटे आशीष यादव के साथ बाइक से सब्जी खरीदने संजय मार्केट आई थी। सब्जी खरीदने के बाद दोनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सुमित्रा बाइक की पिछली सीट पर बैठ रही थी, तभी पीछे से एक अज्ञात युवक आया और उनके गले में पहनी 14 पत्ती वाली सोने की माला खींचकर भागने लगा।
झपट्टा मारने से माला टूटकर नीचे गिर गई। उसमें लगी 14 सोने की पत्तियों में से 11 नीचे गिर गईं, जबकि आरोपी 3 पत्तियां लेकर बाजार की तरफ तेजी से भाग निकला। चोरी गई सोने की पत्तियों की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।
घटना के बाद आसपास के इलाके में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 साल थी। उसने गुलाबी रंग की शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





