छत्तीसगढ़
मेले में आइसक्रीम बेचने आया था युवक, अज्ञात हमलावरों ने पीठ में घोंप दिया चाकू
jantaserishta.com
14 Nov 2026 12:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राजस्थान के आइस्क्रीम वाले पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात लोगों ने युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





