छत्तीसगढ़

तालाब में ढेंस निकाल रहा युवक डूबा, मौत

Nil dhankar
3 Jun 2026 1:21 PM IST
तालाब में ढेंस निकाल रहा युवक डूबा, मौत
x
cg

बिलासपुर। जिले के कोटा में कमल ककड़ी निकालने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, करैहा पारा निवासी कैलाश रोज़ी-रोटी के लिए कमल ककड़ी (ढेंस) निकाल रहे थे। काम के दौरान तालाब के गहरे हिस्से में जाने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह डूब गया। पानी में डूबने के बाद काफी देर तक जब वह बाहर नहीं लौटा तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू करते हुए पुलिस को दी सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story