छत्तीसगढ़
तालाब किनारे शराब पी रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत
Shantanu Roy
8 Feb 2026 6:41 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नैला चौकी उप थाना क्षेत्र में तालाब किनारे शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक की आंतें बाहर आ गईं, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रोशन सूर्यवंशी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रोशन अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरू में मामूली विवाद लग रहा यह झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अचानक धारदार हथियार निकाल लिया और रोशन के पेट पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रोशन की आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर रूप से घायल रोशन मौके पर ही दर्द से कराहने लगा, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रोशन के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि, अधिक खून बहने और अंदरूनी चोटों के कारण इलाज के दौरान रोशन ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि शराबखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। इस हत्या ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और उससे उपजने वाले अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsजांजगीर-चांपा हत्यानैला चौकी क्षेत्रयुवक की हत्यातालाब किनारे विवादधारदार हथियार से हमलाशराब विवादरोशन सूर्यवंशीछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजइलाके में दहशतJanjgir-Champa murderNaila outpost areamurder of a youthdispute on the bank of the pondattack with a sharp weaponliquor disputeRoshan SuryavanshiChhattisgarh crime newsterror in the areaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





