
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड स्थित सोनिया नगर का एक युवक कंधे में दर्द की शिकायत लेकर सोनिया नगर के नेचरो क्लिनिक पहुंचा था। यहां कथित झोलाछाप डॉक्टर साहू ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन लगाया। लेकिन इसके तुरंत बाद ही युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर साहू क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, वहीं परिजनों का आरोप है कि बिना डिग्री और योग्यता के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की जान गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





