छत्तीसगढ़

नहाते समय पानी में डूबने से युवक की मौत, 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Nilmani Pal
12 Sep 2024 10:33 AM GMT
नहाते समय पानी में डूबने से युवक की मौत, 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
x

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वाटर नं. 5/एफ, सड़क नं. 81 सेक्टर 6 भिलाई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी अब्दुल रेहान की विगत 15 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. अब्दुल रेहान की माता सोफिया बेगम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

दुर्ग शहर में प्रकाश व्यवस्था हेतु 19 लाख 99 हजार 611 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था के लिए 19 लाख 99 हजार 611 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु एल.ई.डी. लाईट सह कलैम्प क्रय के लिए के लिए 19 लाख 99 हजार 611 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


Next Story