छत्तीसगढ़

डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत

Nil dhankar
14 Nov 2024 4:27 PM IST
डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत
x
छग

बालोद। शोक पत्र देने जा रहे तीन लोगों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

बता दें कि हितकसा गांव में तीन लोग शोक पत्र देने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Story