छत्तीसगढ़

बोरवेल के पास करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Shantanu Roy
3 July 2025 9:34 PM IST
बोरवेल के पास करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरधारी बीसी के रूप में हुई है, जो घर के बोरवेल के पास काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, गिरधारी घर के बोरवेल के पास स्थित विद्युत सप्लाई प्वाइंट के संपर्क में आया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विद्युत सप्लाई में कोई लापरवाही थी या नहीं। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बिजली विभाग से सतर्कता और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
Tagsगरियाबंद हादसादेवभोग थानाकदलीमुड़ा गांवगिरधारी बीसीकरंट से मौतबोरवेल हादसाबिजली करंटविद्युत सप्लाई हादसाChhattisgarh newselectrocution deathborewell accidentGariaband incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story