छत्तीसगढ़
जेल परिसर में युवक ने किया हंगामा, मिलने पहुंचा था कैदी दोस्त से
Nil dhankar
15 Oct 2025 3:27 PM IST

x
छग
सक्ती। जिले के सक्ती में एक युवक शराब के नशे में उपजेल के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगा. इस दौरान जेलर और 3 आरक्षकों ने मिलकर युवक की खूब पिटाई की. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामले में जेलर ने बताया कि युवक आदतन अपराधी है और नशे की हालत में जेल परिसर पहुंचा था. वह जेल में बंद अपने साथी कैदी से मिलने की जिद कर रहा था. कई बार समझाने के बावजूद जब उसने बात नहीं मानी, तो उसने जेलर पर हमला कर दिया, जिसके बाद जेल प्रबंधन को कार्रवाई करनी पड़ी.
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं.
Next Story





